Una News: रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने भेंट की ई-लर्निंग यूनिट
ऊना। रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के अंतर्गत रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय एरिया कॉलोनी में बुधवार ई-लर्निंग यूनिट भेंट की। यह परियोजना रोटरी इंडिया के वर्ष 2014 में शुरू किए गए टीच कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है। क्लब की अध्यक्ष अनु बाला ने बताया कि रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर द्वारा इससे पहले भी ऊना के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में इस परियोजना के अंतर्गत कई कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लब का इस वर्ष का दूसरा ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट है, जिसका उपयोग दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में किया गया है। क्लब सचिव शशि शर्मा ने बताया कि यह परियोजना टीच कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है जो कि पूरे भारत में 2014 से देश में शिक्षा के प्रसार एवं गुणवत्ता को बढ़ाने में सहयोग दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विद्यालय के शिक्षकों अनुपम, मंजीत कौर एवं रीना रानी को रोटरी का लिटरेसी अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 17:54 IST
Una News: रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने भेंट की ई-लर्निंग यूनिट #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
