Kotdwar News: रोटरी क्लब कोटद्वार 21 को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन करेगा। समारोह में क्लब के सभी पूर्व एवं वर्तमान 50 अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने बताया कि रोटरी क्लब स्थापना काल से ही समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। समारोह के संयोजक वाईपी गिलरा ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रुप स्टडी एक्सचेंज के तहत विदेश भेजे गए 17 प्रतिभागियों, चार्टर सदस्यों, मंडलाध्यक्षों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सचिव विजय कुमार, सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी, कमल गुप्ता, अमित अग्रवाल, अनित चावला, गोपाल बंसल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: रोटरी क्लब कोटद्वार 21 को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह #RotaryClubKotdwarToCelebrateGoldenJubileeOnThe21st. #SubahSamachar