रोपवे : 3.85 किमी लंबे कॉरिडोर में पांच स्टेशन और 29 टावर, 94.35 फीसदी काम पूरा; स्टेशनों पर फिनिशिंग बाकी

कैंट-गोदौलिया रोपवे परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 3.85 किलोमीटर लंबे रोपवे का 94.35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब स्टेशनों पर फिनिशिंग समेत कुछ अंतिम कार्य ही बाकी हैं। निर्माण की रफ्तार को देखते हुए नवंबर तक परियोजना का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद परीक्षण और संचालन से पहले की तैयारियां तेज होंगी। करीब 3.85 किलोमीटर लंबे इस रोपवे में कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया में पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें गिरजाघर को तकनीकी स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। पूरे कॉरिडोर में 29 टावर बनाए गए हैं। रोपवे की तकनीकी संरचना का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है और अब स्टेशन परिसरों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के निरीक्षण के दौरान परियोजना की भौतिक प्रगति 94.35 फीसदी बताई गई थी। निरीक्षण के दौरान कैंट स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों के बचे काम को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। कैंट स्टेशन का काम 25 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 23:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोपवे : 3.85 किमी लंबे कॉरिडोर में पांच स्टेशन और 29 टावर, 94.35 फीसदी काम पूरा; स्टेशनों पर फिनिशिंग बाकी #CityStates #Varanasi #Ropeway #Cantt #Godowlia #SubahSamachar