फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: कोलंबिया नॉकआउट में; पुर्तगाल की दमदार वापसी, घाना-इंग्लैंड मैच ड्रॉ
फीफा विश्वकप 2026 में 13वांदिन कई बड़े घटनाक्रमों से भरा रहा। ह्यूस्टन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागकर पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान पर 5-0 की धमाकेदार जीत दिलाई और विश्व कप इतिहास में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं ग्रुप एल में घाना ने मजबूत इंग्लैंड को 0-0 की बराबरी पर रोककर नॉकआउट की दौड़ को रोमांचक बना दिया। इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा और कप्तान लुका मोड्रिच के 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बना दिया। उधर कोलंबिया ने रोमांचक मुकाबले में कांगो को हरा दिया और राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 07:02 IST
फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: कोलंबिया नॉकआउट में; पुर्तगाल की दमदार वापसी, घाना-इंग्लैंड मैच ड्रॉ #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #CristianoRonaldo #PortugalVsUzbekistan #EnglandVsGhana #CroatiaVsPanama #RonaldoRecord #LukaModric200Caps #SubahSamachar
