Kangra News: सेना में लेफ्टिनेंट बने रोहन को सम्मानित किया

पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने रोहन कुमार पहाड़िया को डीएवी स्कूल पालमपुर के प्रधानाचार्य डॉ. बीके यादव ने सम्मानित किया। रोहन पहाड़िया को यह सम्मान स्कूल में दिया गया। सेना में लेफ्टिनेंट बने रोहन पहाड़िया ने अपनी जमा दो की पढ़ाई डीएवी स्कूल पालमपुर से ही पूरी की थी। उसके बाद वे दिल्ली में पढ़ाई करने गए थे। डॉ. यादव ने रोहन पहाड़िया और उनके पिता सुनील कपूर और माता सुदर्शना कुमारी को बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि उनके स्कूल का छात्र आज देश सेवा में बतौर लेफ्टिनेंट बना है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सेना में लेफ्टिनेंट बने रोहन को सम्मानित किया #Rohan #WhoBecameALieutenantInTheArmy #WasHonored #SubahSamachar