UP: डिजिटल लॉक खोल आसानी से घुसे, नहीं बजा अलार्म, चाबियां लाए थे साथ; घर में ही छिपा मुरादाबाद डकैती का राज

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की इस डकैती का राज घर के इर्द-गिर्द ही छिपा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेहद कड़ी सुरक्षा वाले घर में बदमाशों का इतनी आसानी से घुस आना, अलार्म का ऐन वक्त पर धोखा दे जाना और नकदी-जेवर का टेबल पर ही रखा मिल जाना सवाल खड़े कर रहा है। बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि घर में बड़ा कैश है। महजदस मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। पुलिस की प्राथमिक जांच से सामने आया है कि डकैती में कुछ करीबी शामिल हो सकते हैं। कारोबारी और उनके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 13:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: डिजिटल लॉक खोल आसानी से घुसे, नहीं बजा अलार्म, चाबियां लाए थे साथ; घर में ही छिपा मुरादाबाद डकैती का राज #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadPolice #SubahSamachar