Karnal News: रोडवेज कर्मचारियों का भी हड़ताल को समर्थन

करनाल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की एक बैठक वीरवार को पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान सुरेश कश्यप संगोही और संचालन डिपो सचिव राजेश कुमार ने किया। इसमें तय किया गया कि रोडवेज कर्मचारी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इस दिन रोडवेज का चक्का जाम रखा जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष सुशील कुमार व करनाल डिपो प्रधान सुरेश कश्यप ने कहा कि रोडवेज का निजीकरण कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है। सस्ती परिवहन सुविधा छीनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस मौके पर राज्य संगठन सचिव रमेश श्योकंद और राज्य ऑडिटर चंद्र भान, उप प्रधान सुमेर चंद, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: रोडवेज कर्मचारियों का भी हड़ताल को समर्थन #RoadwaysEmployeesAlsoSupportTheStrike #SubahSamachar