Kainchi Dham: मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, दो दिन पर्वतीय मार्गाें पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
कैंची धाम में हर साल 15 जून को होने वाले मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्वतीय मार्गों पर मेले से एक दिन पहले रोडवेज की बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पुलिस के मुताबिक भवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर मेले से पहले रात को भी पुलिस बल तैनात रहेगा। परिवहन निगम ने 14 जून से दो दिन के लिए कैंची धाम में लगने वाले मेले को देखते हुए पर्वतीय मार्ग की बसों का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि मेले के दिन नैनीताल और आसपास के रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। नैनीताल के लिए चलाईं अतिरिक्त बसें नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इन दिनों इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो से नैनीताल के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। औसतन एक दिन में 25 बसों का संचालन होता है लेकिन भीड़ बढ़ने पर यह संख्या 30 से अधिक पहुंच रही है। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि नैनीताल मार्ग पर ही यात्री उमड़ रहे हैं। मैदानी रूटों की बसों में कम यात्री आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगा होटलों का ऑडिट कैंची मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। साथ ही पर्वतीय जिलों के वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था की गई है। भवाली से कैंची धाम मार्ग पर स्थित होटलों और होमस्टे का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को होटल और होमस्टे संचालकों के साथ गोष्ठी करने के लिए कहा गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल बुकिंग के आधार पर ही चेकिंग प्वाइंटस से उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 07:23 IST
Kainchi Dham: मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, दो दिन पर्वतीय मार्गाें पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #KainchiDham #NeemKaroliBabaTemple #NainitalTrafficPlan #SubahSamachar
