UP News: यूपी के इस शहर में प्लास्टिक कचरे से बनेंगी 23 सड़कें, टिकाऊ के साथ होंगी ईको फ्रेंडली

बरेली में नगर निगम शहर की 23 सड़कों को प्लास्टिक कचरे से बनवाने जा रहा है। निर्माण कार्य पर करीब 31 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम का दावा है कि यह सड़कें न सिर्फ डामर-गिट्टी से बनने वाली सड़कों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होंगी, बल्कि शहर में प्लास्टिक कचरे की समस्या भी कम होगी। इसीलिए इन सड़कों को इको फ्रेंडली कहा जा रहा है। शहर के चारों जोन में सड़कों के निर्माण की सूची तैयार की गई है। योजना के तहत बरेली के 24 वार्डों में इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा। डामर के साथ प्लास्टिक मिश्रित होने से इन सड़कों की उम्र भी अधिक होगी। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में और ज्यादा सड़कों का निर्माण इसी तकनीकी से कराया जाएगा। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक अहम कदम है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: यूपी के इस शहर में प्लास्टिक कचरे से बनेंगी 23 सड़कें, टिकाऊ के साथ होंगी ईको फ्रेंडली #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PlasticWaste #Roads #NagarNigamBareilly #SubahSamachar