Kullu News: रैली ऑफ हिमालयाज के दौरान तीन दिन बंद रहेंगे मार्ग

केलांग (लाहौल-स्पीति)। छठी रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के आयोजन के चलते लाहौल-स्पीति में तीन दिन निर्धारित समय के लिए आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।उपायुक्त किरण भड़ाना ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आदेश जारी किए हैं। रैली का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक होगा।प्रशासन के आदेश के अनुसार 27 सितंबर को ग्रांफू जंक्शन से काजा तक सुबह 3:00 से दोपहर 1:30 बजे तक, 28 सितंबर को काजा जंक्शन से जिस्पा तक सुबह 3:00 से दोपहर 1:30 बजे तक और 29 सितंबर को दारचा जंक्शन से शिंकुला की ओर सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।इस दौरान केवल रैली वाहनों और आपातकालीन वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। रैली के दौरान प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और घोषित शांत क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाने पर भी रोक रहेगी। रैली मार्ग और आसपास के वन क्षेत्रों में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा या अन्य अपशिष्ट फेंकने पर भी रोक रहेगी। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना वन क्षेत्रों में टेंट लगाने या किसी अन्य गतिविधि को अंजाम देने की अनुमति नहीं होगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 14, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: रैली ऑफ हिमालयाज के दौरान तीन दिन बंद रहेंगे मार्ग #RoadsToRemainClosedForThreeDaysDuringTheRallyOfHimalayas. #SubahSamachar