Kotdwar News: मामूली बारिश में ही शहर में कई जगह बदहाल हो गईं सड़कें

कहीं गहरे गड्ढे तो कहीं सड़क पर बिखरी बजरी से बनी है दुर्घटना की आशंकाकोटद्वार। शहर में कई जगहों पर सड़क बदहाल हो गई है। कुछ जगह हालात चिंताजनक बने हैं। फिलहाल इसमें सुधार और सड़क पर पानी के जमावड़े को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। दोपहिया वाहन गिर रहे हैं और राहगीर परेशानी झेल रहे हैं।पहाड़ की तलहटी में बसे शहर कोटद्वार में तीव्र ढाल होने के चलते ऊंचे स्थानों से बरसात का पानी तेजी से आकर बह जाता है जबकि निचले इलाकों में नुकसान की आशंका हर समय बनी रहती है। फिलहाल तो सड़कों को नुकसान हो रहा है। अभी तक हुई मामूली बारिश में ही बदरीनाथ मार्ग पर बेस अस्पताल के निकट, तहसील के सामने, कोतवाली के सामने, मालवीय उद्यान के निकट, झंडाचौक क्षेत्र, सैनिक विश्राम गृह, तीलू रौतेली चौक, देवी रोड, नजीबाबाद मार्ग, कौड़िया चौराहा, बीईएल मार्ग पर अभी से सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी है। इसमें झंडाचौक क्षेत्र में मोड़ होने से स्थिति खतरनाक बनी है। दरअसल गड्ढों से निकल रही बजरी आसपास बिखरी पड़ी है। इस पर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने काफी गहरा गड्ढा कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। रेलवे रोड पर सैनिक विश्राम गृह के सामने बदहाल मार्ग पर वाहन फंसने से जाम लग रहा है। कौड़िया चौराहे से नजीबाबाद हाईवे, यूपी सीमा से सटे दिल्ली फार्म, बीईएल रोड पर भारी यातायात का दबाव होने से खस्ताहाल मार्ग पर खतरे की घंटी बज रही है।संबंधित विभागों को बारिश थमते ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने के साथ ही आसपास बिखरी बजरी को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। -संदीप कुमार, एसडीएम कोटद्वार।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: मामूली बारिश में ही शहर में कई जगह बदहाल हो गईं सड़कें #RoadsInSeveralPartsOfTheCityFellIntoABadStateAfterJustLightRain. #SubahSamachar