Kullu News: मिट्टी भरकर समतल की सड़क, चालकों को राहत
मनाली। पर्यटन नगरी से सटे कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर नए फोरलेन पुल से झाड़ग बेली ब्रिज तक लगभग 150 मीटर सड़क को एनएचएआई ने अपनी मशीनरी लगाकर समतल कर दिया है। हालांकि सड़क अभी भी कच्ची ही है लेकिन मिट्टी भरने से समतल हुई सड़क पर अब वाहन चलाना आसान हो गया है। वाहन चालक इस हिस्से में गाड़ी ले जाने से कतराने लगे थे।गौरतलब है कि फोरलेन पुल का निर्माण होने के बाद यह सड़क एनएचएआई के अधीन आ गई जबकि एनएचएआई की सड़क राइट बैंक से सीधा फोरलेन पुल से जुड़ रही है। इससे आगे लेह की तरफ जाने वाली सड़क बीआरओ के अधीन है। लेफ्ट बैंक में फोरलेन पुल से झाड़ग बेली ब्रिज तक की सड़क का कोई खेबनहार नहीं है। इस हिस्से को भी लोक निर्माण विभाग के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है। इस साल आपदा में हुए नुकसान के बाद इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही थी। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए थे जिससे यहां वाहनों के कलपुर्जे तक टूटने लगे थे। अमर उजाला ने 10 फरवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने एनएचएआई को सड़क की मरम्मत करने के लिए कहा। साथ ही पर्यटन कारोबारियों ने भी एनएचएआई से गुजारिश की। इसके बाद एनएचएआई ने इस सड़क को समतल करने के लिए अपनी मशीनरी लगाई। जेसीबी की मदद से यहां मिट्टी और मलबा भरकर सड़क को समतल किया गया है। हालांकि नदी तट पर दीवार या क्रेटवाल देने के बाद ही समय का स्थायी समाधान होगा लेकिन सड़क समतल होने से लोगों को राहत मिली है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि एनएचएआई ने सड़क को समतल कर दिया है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि सड़क वाहन योग्य बनाई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 17:59 IST
Kullu News: मिट्टी भरकर समतल की सड़क, चालकों को राहत #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
