Una News: लालसिंगी में रास्ता बंद होने से सड़क निर्माण रुका, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आरोप गरीब किसान की भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कियाकिसान की जमीन से सड़क निकालकर रकबा कम कर दिया संवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिला ऊना की ग्राम पंचायत लालसिंगी में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गैर-मुमकिन रास्ते को बंद किए जाने के कारण सड़क निर्माण कार्य ठप हो गया है। इस संबंध में किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष और इंजीनियर बलवीर चौधरी ने बुधवार को उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसीलदार भटवाड़ा ने सचिव राजस्व, हिमाचल प्रदेश के आदेशों का उल्लंघन करते हुए गरीब किसान की भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया। बलवीर चौधरी ने बताया कि वर्ष 2014 में मौके के आधार पर खसरा नंबर 1014 में गैर-मुमकिन रास्ता दर्शाया गया था, जिसका खसरा नंबर 2390 है। दुर्भाग्यवश इस रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया। ग्राम पंचायत लालसिंगी द्वारा खसरा नंबर 2390 में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त खसरा नंबर में सर्वेक्षण भी किया गया था।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित अधिकारी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए उस खेत से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया, जहां मौके पर कोई रास्ता मौजूद ही नहीं था। यह कार्रवाई सचिव राजस्व, हिमाचल प्रदेश के आदेशों और माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन मानी जा रही है। हाईकोर्ट ने संबंधित किसान की भूमि पर आगामी आदेशों तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा, याचिका में बताया गया कि खसरा नंबर 110, 124, 127, 130 और 1014 के अनुसार संदीप कुमार पुत्र तिलक राज के नाम 12 कनाल 5 मरले भूमि दर्ज है, जबकि मौके पर उनके पास केवल 11 कनाल 3 मरले भूमि ही है। आरोप है कि नियमानुसार भूमि का रकबा पूरा नहीं किया गया, बल्कि किसान की जमीन से सड़क निकालकर रकबा कम कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: लालसिंगी में रास्ता बंद होने से सड़क निर्माण रुका, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन #RoadConstructionHaltedDueToRoadBlockageInLalsingi #MemorandumSubmittedToDeputyCommissioner #SubahSamachar