Ayodhya News: वार्ड संख्या सात तेंदुआ माफी में सड़क धंसी, जलभराव
बीकापुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात तेंदुआ माफी में डूडा के कराए गए निर्माण कार्य पहली ही बरसात झेल नहीं सके। करीब 400 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और पानी निकासी की नाली घटिया सामग्री के कारण खराब हो गई। इससे नाली में पूरी तरह जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम को इकट्ठा होकर इस पर आक्रोश व्यक्त किया।वार्ड निवासियों ने बताया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से घरों का गंदा और बरसात का पानी जमा हो गया है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बीकापुर एसडीएम, डीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल और डूडा सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा ने बताया कि यह निर्माण डूडा की ओर से कराया गया है। उन्होंने भी ठेकेदार से निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। इस दौरान गांधी लाल, रूपा देवी, हिना, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद नाजमीन, मोहम्मद उस्मान और सीमा तिवारी शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:29 IST
Ayodhya News: वार्ड संख्या सात तेंदुआ माफी में सड़क धंसी, जलभराव #RoadCavesInAndWaterloggingOccursInWardNo.7 #TenduaMafi #SubahSamachar
