Road Accidents: गुरुग्राम में सड़क हादसों का खौफनाक सच, पैदल यात्रियों और पीछे से टक्कर में सबसे ज्यादा मौतें

गुरुग्राम में 2023 और 2024 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों के पीछे पीछे से टक्कर (रियर-एंड), साइड-इम्पैक्ट और आमने-सामने की भिड़ंत (हेड-ऑन) सबसे बड़ी वजह रहीं। इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (eDAR) के आंकड़ों के मुताबिक, इन्हीं तरह की टक्करों में जिले की कुल सड़क मौतों का करीब 93 प्रतिशतहिस्सा दर्ज हुआ। कुल कितनी मौतें और किस तरह की टक्कर में हुईं दो साल की अवधि में सड़क हादसों में 615 यात्रियों और पैदल चलने वालों की जान गई। इनमें से 573 मौतें तेजप्रभाव वाली टक्करों- एक ही दिशा, विपरीत दिशा और कोणीय टक्कर में हुईं। eDAR के अनुसार, पैदल यात्रियों से जुड़ी दुर्घटनाएं सबसे घातक रहीं, जिनमें 231 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद रियर-एंड टक्कर (170), साइड-इम्पैक्ट (111) और हेड-ऑन टक्कर (61) का स्थान रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Road Accidents: गुरुग्राम में सड़क हादसों का खौफनाक सच, पैदल यात्रियों और पीछे से टक्कर में सबसे ज्यादा मौतें #Automobiles #DelhiNcr #Gurugram #National #RoadAccidents #SubahSamachar