Jammu News: मढ़ में रिंग रोड पर हादसा, बाइक सवार हरियाणा के युवक की मौत, दो घायल

- ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी, दूसरे का इलाज जारीसंवाद न्यूज एजेंसी मिश्रीवाला। मढ़ के चट्ठा गुजरां के पास रिंग रोड पर शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार रोहतक (हरियाणा) निवासी सोहित की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी घायल हो गए। सोहित पिछले करीब एक वर्ष से मढ़ पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर कार्यरत थे। रविवार को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर हरियाणा रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर बाबा तालाब से मढ़ की ओर जा रहे थे। चट्ठा गुजरां के पास रिंग रोड पर उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे सोहित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार सुमित निवासी जसवां और विकास निवासी रोहतक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास को छुट्टी दे दी गई, जबकि सुमित का उपचार जारी है। विकास भी राब्ता (अखनूर) पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और जसवां में रह रहे हैं। गजनसू पुलिस चौकी प्रभारी दीपिका ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Road Accident



Jammu News: मढ़ में रिंग रोड पर हादसा, बाइक सवार हरियाणा के युवक की मौत, दो घायल #RoadAccident #SubahSamachar