Meerut News: रालोद नेता कृष्ण कुमार हितैषी का निधन
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ काम कर चुके रोहटा निवासी वरिष्ठ रालोद नेता कृष्ण कुमार हितैषी का बुधवार शाम 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी व कार्यकर्ताओं में शोक है। रालोद में गहरी पकड़ रखने वाले कृष्ण कुमार हितैषी ने आरएलडी की तीन पीढि़यों के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व बागपत लोकसभा से सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को सांत्वना दी है। इस दौरान रालोद नेता एवं एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार मीवा, नसीब सैफी, सुनील रोहटा, चमन प्रधान, मनोज चौधरी, रणवीर दहिया, विधायक गुलाम मोहम्मद आदि ने सांत्वना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 17:29 IST
Meerut News: रालोद नेता कृष्ण कुमार हितैषी का निधन #RLDLeaderKrishnaKumarHiteshiPassesAway #SubahSamachar
