Bihar News Live: पवन सिंह, निशांत सहित NDA के नौ प्रत्याशी आज करेंगे MLC के लिए नामांकन, दीपक-राजद पर नजर
बिहार विधान परिषद् की खाली हो रही नौ सीट पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। अब तक किसी भी दल से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें जनता दल यूनाईटेड से चार, भारतीय जनता पार्टी से चार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय जनता दल आज उम्मीदवार की घोषणा करेगा और आज ही नामांकन पर्चा दाखिल करेगा। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर संशय बना हुआ। अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुआ। आज सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 08:07 IST
Bihar News Live: पवन सिंह, निशांत सहित NDA के नौ प्रत्याशी आज करेंगे MLC के लिए नामांकन, दीपक-राजद पर नजर #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar
