Kullu News: अंडर-14 में रितिका और कार्तिक ने जीते स्वर्ण पदक
फेंसिंग स्पर्धा में अकेडमिक हिल्स के खिलाड़ियों का दबदबासंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में अकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में एपी, सेबर और फॉइल श्रेणियों में करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। सेबर अंडर-14 वर्ग में रितिका ने स्वर्ण, अनुपमा ने रजत, जबकि अंशिता और पंखुरी ने कांस्य पदक जीता। एपी वर्ग में याशिका आनंद ने स्वर्ण, कर्मा ने रजत और पुसवंशी और आरोही ने कांस्य पदक हासिल किए। फॉइल वर्ग में प्रद्यानी ने स्वर्ण, अदिति ने रजत और रहमत ने कांस्य पदक जीता।अंडर-17 छात्र वर्ग में सेबर में सलिल ने स्वर्ण, पीयूष ने रजत और करण ने कांस्य पदक जीता। फॉइल वर्ग में वंश ने स्वर्ण, दक्षेश ने रजत और शौर्य शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 छात्र वर्ग में सेबर में निर्भय और एपी में कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-12 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फेंसिंग एसोसिएशन की महासचिव बिनीता शर्मा ने बताया कि जिले में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:45 IST
Kullu News: अंडर-14 में रितिका और कार्तिक ने जीते स्वर्ण पदक #RitikaAndKartikWonGoldMedalsInTheUnder-14Category. #SubahSamachar
