Sonipat News: रितेश शर्मा दूसरी बार बने युवा जेजेपी के प्रदेश महासचिव
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई में संगठन विस्तार के दौरान गांव बली ब्राह्मणनान निवासी एडवोकेट रितेश शर्मा को लगातार दूसरी बार युवा जेजेपी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने नई कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए सौंपी है।रितेश शर्मा पार्टी के उन सक्रिय युवा नेताओं में गिने जाते हैं जो जेजेपी के गठन के बाद से लगातार संगठन में काम कर रहे हैं। वे पहले भी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश सचिव और कुरुक्षेत्र व झज्जर जिलों के प्रभारी जैसे पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।प्रदेश महासचिव बनने पर रितेश शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी मेहनत से निभाया जाएगा और संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 19:17 IST
Sonipat News: रितेश शर्मा दूसरी बार बने युवा जेजेपी के प्रदेश महासचिव #RiteshSharmaBecameTheStateGeneralSecretaryOfTheYouthJJPForTheSecondTime. #SubahSamachar
