Kullu News: राइजिंग वोल्फ ने पांच विकेट से जीता मैच
कुल्लू। जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग वोल्फ और सूरज पाल-इलेवन के बीच मैच हुआ। मैच को राइजिंग वोल्फ ने पांच विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरज पाल-इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। सचिन ने सर्वाधिक 20 बाल में 32 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सूरज पाल-इलेवन ने 16.3 में पांच विकेट खोकर 128 रन बना मैच जीता। टीम के लिए तेवेंद्र ने 22 बाल में 26, साैरव को 19 बाल में 25, किशन ने 21 ने 29 रन बनाए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:40 IST
Read More:
Rising Wolves won the match by five wickets
Kullu News: राइजिंग वोल्फ ने पांच विकेट से जीता मैच #RisingWolvesWonTheMatchByFiveWickets #SubahSamachar
