यूपी: 46 करोड़ से बनेगा 10 किमी का रिंग बंधा, नदियों की कटान से अब निजात; चुनाव बहिष्कार की मिल चुकी चेतावनी

उत्तरी दीयरांचल के शिवाल, गोपालनगर व वशिष्ठ नगर, मानगढ़ को सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए 46 करोड़ 8 लाख रुपये से 10 किमी का रिंग बंधा बनेगा। यह रिंग बंधा निष्प्रयोज्य पुरानी रेलवे लाइन से होकर देवपुर मठिया के पास टीएस बंधे से जुड़ेगा। बाढ़ विभाग के अनुसार बलिया डिविजन अंतर्गत चारों सबडिविजन में गंगा, सरयू की कटानरोधी कार्य के लिए कुल 300 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है। बृहस्पतिवार को उक्त सभी डीपीआर मुख्य अभियंता की बैठक में पेश किए गए। अगर मुख्य अभियंता की बैठक में स्वीकृति मिली तो लखनऊ टीएसी के बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। टीएसी की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 46 करोड़ से बनेगा 10 किमी का रिंग बंधा, नदियों की कटान से अब निजात; चुनाव बहिष्कार की मिल चुकी चेतावनी #CityStates #Varanasi #Ballia #SaryuRiver #GangaRiver #RiverErosion #RingEmbankment #46CroreProject #10KmEmbankment #SubahSamachar