खुलासा: गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर फायरिंग के लिए तीन दिन पहले आए थे शूटर, उनके पास थे आधुनिक हथियार
गायक गुरु रंधावा से जुड़े पश्चिमी विहार स्थित 24 एचएस जिम के बाहर गोलीबारी को अंजाम देने के लिए चारों शूटर तीन दिन पहले दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में यह खुलासा हुआ है। मय आधुनिक हथियारों के साथ पहुंचे शूटरों ने इलाके में ठहरकर जिम की रेकी की और बाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी साहिल, अरमान (19), तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू (21) और सागर वारदात से पहले पश्चिमी विहार क्षेत्र में रुके थे। उन्होंने सात और आठ जून को रेकी की फिर 10 और 11 जून की रात जिम के बाहर गोलियां चलाईं और भाग निकले। पुलिस ने अरमान और तुषार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साहिल और सागर की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि तुषार हाल ही में रूस से लौटा था, जहां वह एक फास्ट फूड शृंखला में काम करता था। वीजा की समय सीमा समाप्त होने पर वह भारत लौट आया था।पुलिस के अनुसार, विदेश जाने की इच्छा रखने वाले साहिल को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अनिल पंडित ने विदेश भेजने का लालच दिया था। बदले में जिम पर फायरिंग की साजिश रची गई। बिश्नोई को सलमान खान से नजदीकी पसंद नहीं थी अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी अनिल पंडित को गुरु रंधावा की अभिनेता सलमान खान से नजदीकी पसंद नहीं थी। इसी वजह से डर और दबदबा बनाने के उद्देश्य से फायरिंग कराई गई। विदेश जाने की चाहत का फायदा उठा रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान एक और पहलू सामने आया है। पहले विदेश जाने का रुझान मुख्य रूप से पंजाब तक सीमित था, लेकिन अब यह हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक और सोनीपत तक फैल चुका है। अपराध शाखा का मानना है कि विदेश जाने की इसी चाहत का फायदा उठाकर संगठित अपराधी गिरोह युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:22 IST
खुलासा: गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर फायरिंग के लिए तीन दिन पहले आए थे शूटर, उनके पास थे आधुनिक हथियार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #FiringInDelhi #SubahSamachar
