विधानसभा में खुलासा: पंचायत भवन, रेस्ट हाउस में संवर रहा भविष्य, 177 स्कूलों का अपना भवन नहीं

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की चौंकाने वाली तस्वीर विधानसभा में सामने आई है। प्रदेश में 177 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपने भवन नहीं हैं। इनमें कई स्कूल रेस्ट हाउस, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र, महिला मंडल भवन और दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित हो रहे हैं। दिलचस्प यह है कि दूसरी तरफ पिछले तीन वर्षों में बंद किए गए 1,526 स्कूलों में से 1,473 स्कूल भवन आज भी शिक्षा विभाग के पास मौजूद हैं।विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि भवनविहीन स्कूलों में से 12 के भवन प्राकृतिक आपदा के कारण असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 28 स्कूलों के नए भवन निर्माणाधीन हैं, जबकि 14 के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। शेष मामलों में भूमि उपलब्ध न होना और अधिग्रहण संबंधी अड़चनें निर्माण में बाधा बनी हुई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 03, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विधानसभा में खुलासा: पंचायत भवन, रेस्ट हाउस में संवर रहा भविष्य, 177 स्कूलों का अपना भवन नहीं #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalAssemblySession #HimachalEducationSystem #SubahSamachar