Sonipat News: आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिले
गन्नौर। खेड़ी गुर्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान सुभाष चंद्र ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी के उपप्रधान बलवान सिंह ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने निशुल्क कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की भी मांग उठाई ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बैठक में एलटीसी सुविधा को पहले की तरह दोबारा लागू करने की मांग भी रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्षों तक सरकारी सेवा में योगदान दिया है, इसलिए उनकी सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र मलिक, सतनारायण, सुलेख चंद्र, राम कुमार, बलबीर सिंह और श्याम लाल शास्त्री मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 20:05 IST
Sonipat News: आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिले #RetiredEmployeesShouldAlsoReceiveTheBenefitsOfThe8thPayCommission. #SubahSamachar
