Kullu News: सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प
कुल्लू। सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से भुट्टिको परिसर में सहकार शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश में सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा सहकारी मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर और सदस्यों ने सहकारिता की शपथ ली। अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त आधारशिला है। इसमें पारदर्शिता, सहभागिता, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक विकास के सिद्धांतों का पालन करना जरूरी है। कहा कि सहकारिता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी ने सामूहिक संकल्प भी लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:15 IST
Kullu News: सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प #ResolvedToStrengthenTheSpiritOfCooperation. #SubahSamachar
