Yamuna Nagar News: दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का लिया संकल्प
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह मानसिक शांति के साथ बेहतर स्वास्थ्य का सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित योग तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान छात्राओं को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 06:06 IST
Yamuna Nagar News: दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का लिया संकल्प #ResolvedToIncludeYogaInDailyLife #SubahSamachar
