UP: नोएडा और ग्रेनो के लोगों ने तीन दिन में गटकी 45 करोड़ रुपये की शराब, 1.80 लाख लीटर पी गए अंग्रेजी दारू
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने होली के त्योहार पर रंगों के साथ-साथ 45 करोड़ रुपये का जाम भी छलकाया है। जो पिछले साल से 10 करोड़ रुपये अधिक रहा है। सबसे अधिक देशी मदिरा बिकी है। जबकि गर्मी में ठंडक लेने के लिए बियर भी जमकर खरीदी गई है। वहीं अंग्रेजी के शौकीन भी कम नहीं हैं। तीन दिन में 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब गटक ली। वहीं इस बार होली पर शराब की बिक्री से सरकार को 33 करोड़ का राजस्व भी मिला है। होली के त्योहार पर रंगों के साथ शराब की मांग भी काफी रहती है। इसको लेकर आबकारी विभाग और लाइसेंस धारक भी पूरी तैयारी रखते हैं। होली के दिन 4 मार्च को दुकानें बंद रही थीं, लेकिन इस बार एक, दो और तीन मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही थी। इन तीन दिनों में जिले के लोगों ने 45 करोड़ की शराब खरीदी। इससे सरकार को 33 करोड़ का राजस्व मिला है। तीन दिन में 2.70 लाख लीटर बियर, 3.12 लाख लीटर देशी और 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब बिकी है। जिले में 7.50 लाख से अधिक शराब बिकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:47 IST
UP: नोएडा और ग्रेनो के लोगों ने तीन दिन में गटकी 45 करोड़ रुपये की शराब, 1.80 लाख लीटर पी गए अंग्रेजी दारू #CityStates #Noida #Holi2026 #LiquorShopNoida #LiquorSell #SubahSamachar
