Panipat News: ड्रेन नंबर-1 के किनारे बसे लोग पहुंचे संयुक्त आयुक्त के पास, बोले पहले पैमाइश कराएं

पानीपत। ड्रेन नंबर-1 के किनारे बसे प्रभावित लोग नगर निगम की कार्रवाई की तलवार लटकने के बाद लामबंद हो गए हैं। नगर कब्जा हटाने का नोटिस मिलने से प्रभावित लोग शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने 136 लोगों को धरातल पर काम किए बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया और उनके निर्माण तोड़ने की बात कही। उनके पास मकानों व प्रतिष्ठानों की जमीन की रजिस्ट्री हैं। निगम को कार्रवाई करने से पहले धरातल पर जाकर पैमाइश करनी चाहिए। निगम अधिकारी स्थानीय लोगों की पूरा पक्ष सुनकर आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासी दिनेश गोयल, रजनीश, अरुण कुमार और दीपक ने बताया कि नगर निगम ने ड्रेन और आसपास की पैमाइश ठीक से नहीं की है। सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड की तुलना में नगर निगम उनके मकानों और दुकानों पर तीन गुना से भी अधिक अवैध कब्जा दिखा रहा है। यह सरासर गलत है। नगर निगम को दोबारा पैमाइश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास इन जमीनों की बाकायदा रजिस्ट्री है। इसके बाद बिना किसी ठोस पैमाइश और निशानदेही के मौखिक तौर पर गलत पैमाइश कर उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ड्रेन नंबर-1 के किनारे बसे लोग पहुंचे संयुक्त आयुक्त के पास, बोले पहले पैमाइश कराएं #ResidentsLivingAlongDrainNo.1ApproachedTheJointCommissioner #DemandingALandSurveyFirst. #SubahSamachar