रश्मिका मंदाना फिर करेंगी अल्लू अर्जुन के साथ काम, राका में निभाएंगी अहम भूमिका! शाहरुख कर सकते हैं कैमियो
पुष्पा में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुनकी जबरदस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब खबर है कि ये जोड़ी फिल्म राका में फिर साथ नजर आएगी। अहम भूमिका निभाएंगी रश्मिका! वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल जल्द ही मुंबई में शुरू होने वाला है और रश्मिका भी जल्द इस शेड्यूल को जॉइन करेंगी। डायरेक्टर एटली की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, और रश्मिका की एंट्री से फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। दर्शक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 11:43 IST
रश्मिका मंदाना फिर करेंगी अल्लू अर्जुन के साथ काम, राका में निभाएंगी अहम भूमिका! शाहरुख कर सकते हैं कैमियो #SouthCinema #National #AlluArjun #RashmikaMandanna #ShahRukhKhan #DeepikaPadukone #JanhviKapoor #RaakaMovie #RaakaMovieReleaseDate #RaakaMovieAlluArjun #RaakaAlluArjun #RaakaReleaseDate #SubahSamachar
