Aligarh News: एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज, सड़क पर नमाज पढ़ने की दी थी धमकी
एआईएमआईएम के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सासनी गेट निवासी गौरव माहेश्वरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट गेट पर सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने हिंदू समाज की कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें नशेड़ी कहा, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 14:57 IST
Aligarh News: एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज, सड़क पर नमाज पढ़ने की दी थी धमकी #CityStates #Aligarh #Aimim #NamazOnRoad #KanwadYatra #SasniGateAligarh #AligarhNews #AligarhCrimeNews #SubahSamachar
