Bareilly News: पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड पर मरम्मत कार्य

सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर रविवार को पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड में माइनर ब्लॉक लेकर पटरियों व सिग्नल आदि की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुई। अवध-असम एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को रोक कर चलाया गया।रविवार को 13152-51 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एकसप्रेस, 13005 अमृतसर-हावड़ा मेल, 15119-20 जनता एक्सप्रेस, 13041 हिमगिरि एक्सप्रेस समेत 20 गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हुईं। मरम्मत कार्यों के कारण पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड में ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित कर पास किया गया। कुछ गाड़ियों को स्टेशनों पर रोकना भी पड़ा। सोमवार को भी छोटे-मोटे मरम्मत के काम कराए जाने हैं। ऐसे में गाड़ियां प्रभावित होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 05:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड पर मरम्मत कार्य #RepairWorkOnPitambarpur-TisuaAndShahjahanpur-RozaRailwaySections #SubahSamachar