Agra News: एसएन में शुरू हुई घड़ी वाली इमारत की मरम्मत

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में जर्जर भवनों की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। सात मंजिला के बाद घड़ी वाली इमारत में भी मरम्मत शुरू कर हो गई है। अन्य भवनों की भी मरम्मत की जाएगी।बीते अगस्त में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्लास्टर एक बच्चे पर गिर गया था। इसके अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर मौत की वजह प्लास्टर गिरना बताया। कॉलेज प्रशासन ने गंभीर निमोनिया और जन्मजात बीमारी को मौत की वजह बताया। इसके बाद पुराने सभी भवनों का ऑडिट हुआ, जिसमें बाल रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, नेत्र रोग विभाग, सात मंजिला, ओपीडी नंबर-दो समेत आठ भवन की मरम्मत की संस्तुति की। इस पर घड़ी वाली इमारत की मरम्मत भी शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जर्जर भवनों की मरम्मत और फिर रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। चरणबद्ध रूप से सभी जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: एसएन में शुरू हुई घड़ी वाली इमारत की मरम्मत #RepairWorkBeginsOnTheClockBuildingAtSN #SubahSamachar