Agra News: खेरिया मोड़ आरओबी पर मरम्मत कार्य शुरू, बदला रहेगा यातायात
आगरा। खेरिया मोड़ स्थित रेलवे पुल (आरओबी) पर मरम्मत कार्य की वजह से यातायात पुलिस ने 18 अक्तूबर से अगले तीन महीनों के लिए खेरिया मोड़ से ईदगाह चौराहा के बीच यातायात डायवर्जन लागू किया है। हल्के वाहनों के लिए बदलाव- खेरिया मोड़ से ईदगाह चौराहा की ओर जाने वाले वाहन, खेरिया मोड़ तिराहा से अर्जुन नगर तिराहा, बारह खंभा रेलवे फाटक, रुई की मंडी रेलवे फाटक, नगला छऊआ रेलवे फाटक से ईदगाह चौराहा होकर जाएंगे। - ईदगाह चौराहा से खेरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाहन, नगला छऊआ रेलवे फाटक, रुई की मंडी रेलवे फाटक, बारह खंभा रेलवे फाटक, अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होकर जाएंगे। - खेरिया मोड तिराहे से अर्जुन नगर तिराहा और बारह खंभा रेलवे फाटक की ओर हल्के माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन खेरिया मोड से धनौली, मुल्ला की प्याऊ, मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा या पथौली नहर चौराहे से होकर जाएंगे।- सीओडी तिराहा से रुई की मंडी की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन सीओडी तिराहे से साकेत कॉलोनी, साकेत हॉस्पिटल चौराहा से कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां और तहसील चौराहा होते हुए जाएंगे। - पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा की तरफ आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा, शाहगंज डिवीजन पुलिस चौकी (भोगीपुरा) से 200 मीटर पहले तक आ सकेंगे। भोगीपुरा से रुई की मंडी की ओर इनका आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। - तहसील चौराहे से रुई की मंडी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस ओर जाने वाले वाहन तहसील चौराहे से पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार होकर अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। भारी वाहनों के लिए व्यवस्था - मलपुरा चौराहा से खेरिया मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन मलपुरा चौराहे से रोहता नहर चौराहा या पधौली नहर चौराहा होकर जाएंगे। - मलपुरा चौराहे से खेरिया मोड़ के निकट ईदगाह आरओबी से पहले एफसीआई गोदाम में जाने वाले अनुमति प्राप्त भारी वाहन एफसीआई गोदाम तक आ सकेंगे। यह वाहन किसी भी दशा में खेरिया मोड़ से अर्जुन नगर की ओर आवागमन नहीं करेंगे।- ईदगाह बस स्टैंड से चलने वाली रोडवेज बसें खेरिया आरओबी से न जाकर, ईदगाह चौराहा से सुल्तानपुरा चौराहा, क्लब चौराहा (अवंतीबाई लोधी चौराहा), अल्लाहबख्श चौराहा, थाना सदर, मधुनगर चौराहा से रोहता चौराहा होकर जाएंगी। - मलपुरा नहर चौराहे से ईदगाह बस स्टैंड की ओर आने वाली रोडवेज बसें मलपुरा नहर चौराहे से रोहता नहर चौराहा, मधुनगर, क्लब चौराहा से टैंक चौराहा, सुल्तानपुरा चौराहा होकर ईदगाह बस स्टैंड आएंगी। ---------------- खेरिया आरओबी पर खोदी गई सड़क खेरिया आरओबी पर खोदी गई सड़क
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 02:59 IST
Agra News: खेरिया मोड़ आरओबी पर मरम्मत कार्य शुरू, बदला रहेगा यातायात #RepairWorkBeginsOnKheriaMorROB;TrafficFlowToBeDiverted #SubahSamachar
