जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका; जांच में देरी का हवाला दिया
रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी नंबर 2 और जेल में बंद अभिनेता दर्शन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दर्शन ने सबूतों की जांच में हो रही देरी का हवाला देते हुए जमानत याचिका दायर की है। दर्शन ने जांच में देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की है। दर्शन ने याचिका में क्या कहा यह याचिका 14 अप्रैल को दाखिल की गई। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दर्शन ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले निचली अदालत को सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रायल में देरी हो रही है और मामले के निपटारे में एक साल से अधिक समय लग सकता है। अब तक उन्होंने जांच और ट्रायल की प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:56 IST
जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका; जांच में देरी का हवाला दिया #Entertainment #National #RenukaswamyMurderCase #KannadaActorDarshan #SubahSamachar
