Meerut News: पंडित लेखराम के बलिदान को याद किया
- आर्य समाज साकेत में केंद्रीय आर्य समिति की ओर से हुआ कार्यक्रममाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। केंद्रीय आर्य समिति मेरठ महानगर ने आर्य समाज साकेत में रक्त साक्षी पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाया। देवयज्ञ आचार्य राजन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्या सुलभा शास्त्री ने भजनों के माध्यम से पंडित लेखराम को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला के संचालक आचार्य प्रमोद कुमार ने उनके जीवन की घटनाओं को बताया।आचार्य प्रमोद ने बताया कि महर्षि दयानंद से प्रभावित होकर पंडित लेखराम ने अपना जीवन देश व धर्म पर न्योछावर कर दिया। एक बार उन्होंने अपने बीमार बेटे को छोड़कर मंसूरपुर के पास गांव में हो रहे धर्म परिवर्तन को रोका। उन्होंने गांव वालों को धर्म परिवर्तन से बचाया, लेकिन अपने बेटे को नहीं बचा पाए। पूछने पर उन्होंने कहा मैंने एक बेटा खोया, पर अनेक बेटों को बचा लिया। आचार्य ने श्रोताओं को धर्म रक्षा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रधान सतपाल मेहंदीरत्ता ने की। संचालन रविंद्र आर्य ने किया। इस अवसर पर सोहनवीर सिंह, सुशील बंसल, आरपी सिंह चौधरी, यशपाल सिंह, किशन लाल कुशवाह, रविंद्र सिंह आर्य, सूरजपाल सिंह, मांगेराम आर्य रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 16:03 IST
Meerut News: पंडित लेखराम के बलिदान को याद किया #RememberingTheSacrificeOfPanditLekhRam #SubahSamachar
