निरीक्षण से नहीं, समाधान से मिलेगी राहत : गुलेरिया
पधर (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-154 फोरलेन के निर्माण से प्रभावित द्रंग से माणा तक के क्षेत्रों का शुक्रवार को विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, एनएचएआई, गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित लोगों ने मकानों, कृषि भूमि, सिंचाई कूल्हों, संपर्क मार्गों और पेयजल पाइपलाइन को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।फोरलेन संघर्ष समिति के सचिव महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि आरओडब्ल्यू से बाहर हुए नुकसान के अधिकांश क्षतिपूर्ति मामले अब भी लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि इनका शीघ्र निपटारा किया जाए। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर जीआई पेयजल पाइपों की जगह प्लास्टिक पाइपें बिछाई गई हैं। उन्होंने मूल पाइपलाइनें बहाल किए बिना एनओसी जारी नहीं करने की मांग की। अधिकारियों ने तीन से चार दिन के भीतर लिंक रोड, सिंचाई कूहलों और अन्य लंबित कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया। गुलेरिया ने कहा कि केवल स्पॉट विजिट से नहीं, बल्कि समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलने से ही लोगों को वास्तविक राहत मिलेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 18:41 IST
निरीक्षण से नहीं, समाधान से मिलेगी राहत : गुलेरिया #ReliefWillComeFromSolutions #NotInspections:Guleria #SubahSamachar
