Pauri News: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी

राहगिरों के साथ स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी खासी दिक्कतपौड़ी/ पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय समेत पाबौ व थलीसैंण में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे स्कूली बच्चों व आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते पौड़ी- कोटद्वार रोड पर पेट्रोल पंप मोहल्ला, अपर चोपड़ा, छतरी धार, श्रीनगर रोड समेत कई जगहों पर नालियां चोक होने से बरसाती पानी सड़कों पर बहने लगा। बाजार क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर, बस स्टेशन, माल रोड, कंडोलिया पार्क के समीप कई जगहों पर जल भराव की स्थिति बनीं रही जिससे पैदल चलने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, झमाझम हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, थलीसैंण में बीते मंगलवार रात से ही बारिश लगी रही।पहले दिन कम रही छात्रों की उपस्थितिपौड़ी। करीब एक महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को खुले स्कूलों में पहले ही दिन बारिश के चलते छात्रों की उपस्थिति भी कम रही। बारिश के चलते कई छात्र स्कूल नहीं आए जिससे कक्षाओं में उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि कि अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य होने पर छात्रों की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। वहीं छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी #ReliefFromHeavyRain #ButWaterloggingAddsToTheTrouble. #SubahSamachar