खास खबर: 55 देशों से FTA होने से राहत, कानपुर से 8126 करोड़ का निर्यात, इन देशों के साथ चल रही है बातचीत
मुक्त व्यापार समझौते की रफ्तार देश में तेजी से बढ़ रही है। अब तक यूरोपीय यूनियन के 27 देशों समेत विश्व के 55 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए जा चुके हैं। 2022 से 2026 तक सात प्रमुख व्यापार समझौते किए गए हैं। ब्रिटेन के साथ जल्द मुक्त व्यापार समझौता लागू होने वाला है। अमेरिका के अलावा विश्व के अन्य देशों के साथ समझौता पर भी वार्ता की जा रही है। अभी तक जिन 55 देशों के साथ समझौता हुआ है, इनके साथ कुल निर्यात का 60 प्रतिशत कारोबार किया जाता है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने 2014 के बाद से मुक्त व्यापार समझौतों पर तेजी से काम शुरू किया गया जिसका असर तेजी से देखा जा रहा है। कानपुर समेत देश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। शहर के उत्पादों की पहुंच विश्व के तमाम देशों में लगातार बढ़ रही है। पिछले साल शहर से पहली बार 10400 करोड़ का निर्यात किया था। इस बार जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक 8126 करोड़ का निर्यात वैश्विक चुनौतियों के बीच किया जा चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:01 IST
खास खबर: 55 देशों से FTA होने से राहत, कानपुर से 8126 करोड़ का निर्यात, इन देशों के साथ चल रही है बातचीत #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #FreeTradeAgreementIndia #KanpurExportGrowth2026 #India-ukCeta #FieoKanpurUpdate #India-euFtaNews #SubahSamachar
