Kurukshetra News: केयू न्यूज़ लैटर के 12वें अंक का विमोचन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से तैयार और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित केयू न्यूज लैटर के 12वें अंक का विमोचन किया गया। विमोचन डॉ. बी.आर. अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने संयुक्त रूप से किया।डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि केयू न्यूज लैटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने न्यूज़ लैटर की एडिटोरियल टीम को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की मासिक गतिविधियों को संकलित कर देश और प्रदेश तक पहुंचाने का सराहनीय काम किया है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि मार्च अंक में शोधार्थियों को रिसर्च अवार्ड, विभिन्न विभागों की प्रतियोगिताएं और 37 परीक्षाओं के परिणाम जैसी खबरें शामिल की गईं हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 03:45 IST
Kurukshetra News: केयू न्यूज़ लैटर के 12वें अंक का विमोचन #ReleaseOf12thIssueOfKUNewsLetter #SubahSamachar
