Relationship Advice: शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है? जानिए रिश्ते पर इसका असर

Old Love vs New Marriage: शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें दो लोग रिश्ते में आते हैं और मिलकर नई यादें बनाना शुरू करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस नए सफर के बीच में पुराने रिश्तों की यादें मन में दस्तक देने लगती हैं। आप अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन उसके बाद भी आपको अपने एक्स या पुराने प्यार की याद आ जाती है। यह अनुभव कई लोगों को कन्फ्यूज कर देता है, साथ ही अपराधबोध का कारण भी बन सकता है।लोग सोचने लगते हैं कि क्या वे अपने वर्तमान रिश्ते के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं या नहीं। असल में एक्स की याद आना हमेशा इस बात का संकेत नहीं होता कि आप अपने वर्तमान पार्टनर से खुश नहीं हैं। यह एक सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया भी हो सकती है, जहां हमारा दिमाग पुरानी यादों और भावनाओं को समय-समय पर दोहराता है। हालांकि अगर ये यादें बहुत ज्यादा हावी होने लगें, तो यह आपके शादीशुदा रिश्ते पर असर डाल सकती हैं। इस लेख के जरिए समझिए कि शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती हैं, इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक कारण क्या हो सकता है ये भी समझें कि इसका असर रिश्ते पर होगा या नहीं। अगर आप पुराने पार्टनर की याद से बाहर निकलना चाहते हैं तो भी जानिए किकैसे आप अपने वर्तमान रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Relationship Advice: शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है? जानिए रिश्ते पर इसका असर #Relationship #National #RelationshipTips #Marriage #ExPartner #SubahSamachar