Jammu News: रामबन, राजोरी और उधमपुर में रहबर-ए-तालीम शिक्षक नियमित
जम्मू। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने डिवीजनल लेवल कमेटी की सिफारिश पर रामबन, राजोरी और उधमपुर के रहबर-ए-तालीम (आरईटी) शिक्षकों के नियमितीकरण को मंजूरी दी है। संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन शिक्षकों के मामलों को मंजूरी मिली है उन्होंने योजना के तहत निर्धारित पांच वर्ष की सेवा पूरी की है। सेवा रिकॉर्ड और शैक्षणिक योग्यता की जांच के बाद डिवीजनल कमेटी ने नियमितीकरण की सिफारिश की। आदेश में कहा है कि नियमितीकरण लागू करने से पहले संबंधित अधिकारियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों, चरित्र सत्यापन रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करनी होगी। किसी भी स्तर पर दस्तावेज गलत या फर्जी मिलने पर नियमितीकरण रद्द किया जा सकता है। यह भी स्पष्ट किया है कि नियमितीकरण उन्हीं मामलों में प्रभावी होगा जहां निर्धारित शर्तों का पालन किया गया हो। मंजूरी पाने वालों में रामबन व उधमपुर का एक-एक और राजोरी के दो शिक्षक शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
Jammu News: रामबन, राजोरी और उधमपुर में रहबर-ए-तालीम शिक्षक नियमित #RehbarETalim #Teacher #SubahSamachar
