Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण

पिहोवा। सांसद खेल महोत्सव-2026 में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 31 अक्टूबर से पहले पंजीकरण करवाएं। एसडीएम राहुल कनवारिया ने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।एसडीएम ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव गांवों और कस्बों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव के तहत ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में महोत्सव से संबंधित जानकारी पहुंचाई जाए और विद्यार्थियों व युवा खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा ग्राम सरपंचों के माध्यम से गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि महोत्सव के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण किया जा सकता है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण #RegisterForTheMPSportsFestivalByThe31st. #SubahSamachar