हॉकी प्रतियोगिता: तीसरे दिन रेफरी ने खिलाड़ियों को एक यलो, पांच ग्रीन कार्ड दिए; इंडियन ऑयल की जीत
अखिल भारतीय मोहम्मद शाहिद हॉकी प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें गाजीपुर के खिलाड़ी ने दो गोल कर इंडियन ऑयल की टीम की जीत के सूत्रधार बने। तीसरे दिन गर्मागर्मी के बीच रेफरी ने एक यलो और पांच ग्रीन कार्ड का प्रयोग किया। पहले मुकाबले में इंडियन ऑयल नई दिल्ली की टीम ने वजरा हॉकी जालंधर की टीम को 5-0 से रौंद दिया। खेल के चौथे मिनट में ही मनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में इंडियन ऑयल के कप्तान सुमित कुमार ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में इंडिया ऑयल के सुमित ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल के 52वें और 54वें मिनट में अफ्फान यूसुफ ने गोल कर टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। दो गोल करने वाले इंडियन ऑयल के कप्तान सुमित कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। 38वें मिनट इंडियन ऑयल विक्रमकांत को ग्रीन कार्ड मिला। दूसरे मैच में यूनियन बैंक बाम्बे की टीम ने हॉकी हिमाचल को 4-1 से हरा दिया। यूनियन बैंक ने खेल के चौथे मिनट में कार्तिक पटेल के के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल की। 11वें मिनट में हिमाचल ने पेनल्टी काॅर्नर में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के 32वें और 34वें मिनट में यूनियन बैंक के कार्तिक पटेल ने लगातार दो गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। 52वें मिनट में भिन्न बाटला ने फील्ड गोल कर अपनी टीम की जीत पर 4-1 की पक्की मुहर लगायी। मैन ऑफ द मैच यूनियन बैंक के गोलकीपर अनीश शर्मा रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:50 IST
हॉकी प्रतियोगिता: तीसरे दिन रेफरी ने खिलाड़ियों को एक यलो, पांच ग्रीन कार्ड दिए; इंडियन ऑयल की जीत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SportsNews #SubahSamachar
