Realme P4 Lite 4G: 6,300mAh बैटरी, 60FPS पर गेमिंग और AI फीचर्स, 10,000 से कम कीमत में पावर हाउस है ये फोन
स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में Realme P4 Power पेश करने के बाद यह P4 सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन है। यह फोन खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी और आकर्षक डिजाइन चाहते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसे 24 फरवरी से Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत और ऑफर्स Realme P4 Lite 4G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज – 9,999 रुपये 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 11,999 रुपये पहली सेल के दौरान ग्राहक 1,000 रुपये का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट और बैंक कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह फोन Sea Blue, Beach Gold और Obsidian Black रंगों में उपलब्ध होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 15:58 IST
Realme P4 Lite 4G: 6,300mAh बैटरी, 60FPS पर गेमिंग और AI फीचर्स, 10,000 से कम कीमत में पावर हाउस है ये फोन #Gadgets #National #Realme #BudgetSmartphone #4gSmartphone #SubahSamachar
