Noida News: रियल एस्टेट एजेंटों को पढ़ाया जाएगा नियमों का पाठ
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बुधवार को नॉलेज पार्क के एनआईईटी कॉलेज में रियल एस्टेट एजेंटों के प्रशिक्षण शुरू किया है। यह 42वां प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जहां एजेंटों को यूपी रेरा के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की टीम एजेंटों को प्रशिक्षण दे रही है। 42वें बैच में कुल 45 एजेंटों ने पंजीकरण कराया है। प्रशिक्षण के बाद एजेंटों को परीक्षा पास कर प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर यूपी रेरा में एजेंटों का पंजीकरण होगा। अधिकारियों ने बताया कि यूपी रेरा में अब तक प्रशिक्षण के लिए 2900 से अधिक आवेदन आ चुके है। इनमें से 1493 एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:19 IST
Noida News: रियल एस्टेट एजेंटों को पढ़ाया जाएगा नियमों का पाठ #RealEstateAgentsToBeSchooledOnTheRules. #SubahSamachar
