Dhurandhar 2: असली चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने की संजय दत्त की जमकर तारीफ, कहा- एक पल के लिए…
धुरंधर 2 फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। अब इस फिल्म की बातें सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है। हाल ही में असली चौधरी असलम की पत्नी नूरीनअसलम ने फिल्म में दिखाए गए किरदार को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने संजय दत्त के रोल को लेकर भी कई बातें कही। संजय दत्त की जमकर की तारीफ अरविंद ओझा के साथ एक पॉडकास्ट में नूरीन ने बताया कि उनके पति अपने काम के लिए बहुत ईमानदार और समर्पित थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके काम को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। नूरीन ने संजय दत्त की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, जब वो गाड़ी के पास खड़े होकर नजर उठाते हैं, तो एक पल के लिए लगा जैसे असलम ही सामने हों। कुछ सीन को बताया गलत हालांकि, उन्होंने फिल्म में दिखाए गए कुछ हिस्सों को गलत बताया। खासकर फेक एनकाउंटर और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले सीन पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, अगर फिल्म बना रहे थे, तो मुझसे, पुलिस या पत्रकारों से बात कर लेते, ताकि उनके अच्छे और बुरे दोनों पहलू सही तरीके से दिखाए जा सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:03 IST
Dhurandhar 2: असली चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम ने की संजय दत्त की जमकर तारीफ, कहा- एक पल के लिए… #Bollywood #National #ChaudhryAslam #SpChaudhryAslam #NaureenKhan #ChaudhryAslamWife #SanjayDutt #RanveerSingh #Dhurandhar #DhurandharMovie #SubahSamachar
