IPL 2026: फाइनल में RCB की धमाकेदार एंट्री पर क्या बोले कप्तान पाटीदार? हार के बाद गिल ने गिनाईं GT की गलतियां
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट पर रिकॉर्ड 254 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर ढेर हो गई। आरसीबी की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल ने भी तेज बल्लेबाजी कर गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 07:54 IST
IPL 2026: फाइनल में RCB की धमाकेदार एंट्री पर क्या बोले कप्तान पाटीदार? हार के बाद गिल ने गिनाईं GT की गलतियां #CricketNews #Cricket #International #RcbVsGt #RajatPatidar #ShubmanGill #Ipl2026 #RoyalChallengersBengaluru #GujaratTitans #IplFinal #SubahSamachar
