RCB Road To Final: रजत पाटीदार की टीम खिताब बचाने से सिर्फ एक जीत दूर; यहां देखें फाइनल तक आरसीबी का दमदार सफर

18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 2025 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी उठाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने अगले ही सीजन में साबित कर दिया कि उनका खिताब जीतना कोई संयोग नहीं था। कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने आईपीएल 2026 में सबसे निरंतर और संतुलित प्रदर्शन किया औरफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरे खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी। विराट कोहली के लिए 2025 का खिताब वर्षों के इंतजार और निराशा का अंत था। लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद टीम की भूख कम नहीं हुई। इसके उलट आरसीबी और अधिक मजबूत, शांत तथा परिपक्व नजर आई। आईपीएल इतिहास में पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी आरसीबी ने दबाव को शानदार तरीके से संभाला। टीम ने लीग चरण में 14 में से नौ मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया। अब अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में एक बार फिर उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। आईपीएल में आरसीबी का हर सीजन में प्रदर्शन सीजन कप्तान प्रदर्शन / नतीजा 2008 राहुल द्रविड़ 7वां स्थान 2009 अनिल कुंबले उपविजेता 2010 अनिल कुंबले तीसरा स्थान 2011 डेनियल विटोरी उपविजेता 2012 डेनियल विटोरी / विराट कोहली 5वां स्थान 2013 विराट कोहली 5वां स्थान 2014 विराट कोहली 7वां स्थान 2015 विराट कोहली क्वालिफायर-2 में हार 2016 विराट कोहली उपविजेता 2017 विराट कोहली 8वां स्थान 2018 विराट कोहली छठा स्थान 2019 विराट कोहली 8वां स्थान 2020 विराट कोहली एलिमिनेटर में हार 2021 विराट कोहली एलिमिनेटर में हार 2022 फाफ डुप्लेसिस क्वालिफायर-2 में हार 2023 फाफ डु प्लेसिस छठा स्थान 2024 फाफ डु प्लेसिस एलिमिनेटर में हार 2025 रजत पाटीदार चैंपियन 2026 रजत पाटीदार फाइनल में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RCB Road To Final: रजत पाटीदार की टीम खिताब बचाने से सिर्फ एक जीत दूर; यहां देखें फाइनल तक आरसीबी का दमदार सफर #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #SubahSamachar