RBSE Result 2026: 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार, 2025 में 93.6% विद्यार्थी हुए थे सफल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परिणाम का इंतजार इस बार 10,68,109 विद्यार्थियों को है, जिन्होंने 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षार्थियों का यह इंतजार कल 24 मार्च को खत्म हो जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया तेज कर समय से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी की है, ताकि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो। कुल 10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे दरअसल, राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करते हुए समय से पहले रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।वर्ष 2026 में 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुई थीं, जिनमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलीं, जिनमें 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी बैठे। पूरे प्रदेश में 6 हजार 170 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं कराई गईं। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो RBSE आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई या जून महीने में जारी करता रहा है। वर्ष 2025 में 10वीं का परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित हुआ था, जबकि 2024 में भी नतीजे मई के अंतिम सप्ताह में आए थे। 2023 में रिजल्ट जून में जारी किया गया था। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- इससे पहले 2022 में भी परिणाम जून के महीने में घोषित हुआ था। यानी इस बार लगभग डेढ़ से दो महीने पहले रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जो बोर्ड की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव दर्शाता है। पिछले वर्षों के परिणाम प्रतिशत की बात करें तो 2025 में कुल पास प्रतिशत करीब 93% रहा था, जबकि 2024 में यह लगभग 93.03% था। 2023 में पास प्रतिशत 90.49% और 2022 में करीब 82.89% दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले कुछ वर्षों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। जानें क्या है बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट फॉर्मूला इसी के साथ बोर्ड ने भविष्य के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है। साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। पहला चरण फरवरी और दूसरा मई में होगा। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नए सिस्टम के तहत छात्र दूसरे चरण में अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकेंगे। वहीं जो विद्यार्थी पहले चरण की परीक्षा नहीं दे पाए, वे वैध मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी) की अनुमति से दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे। खास बात यह है कि दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक को ही अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। इसे बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट फॉर्मूला कहा गया है, जो छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका देगा। साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 93.6% बच्चे पास; 93.16 छात्र तो 94.08 फीसदी छात्राएं सफल पिछली साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 28 मई, 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए थे। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे। इस साल करीब 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और लड़कों-लड़कियों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े भी साझा किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देखा। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा के लिए कुल 10,96,085 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पढ़ें-Rajasthan Board Class 10th Result:आरबीएसई का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें रिजल्ट पर क्या बोलें शिक्षा मंत्री राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। केवल पास की श्रेणी में 179 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इसके अलावा, 30,599 छात्रों को पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा में बैठने का मौका मिला। श्रेणी उत्तीर्ण छात्र संख्या प्रथम श्रेणी 5,46,370 द्वितीय श्रेणी 3,76,774 तृतीय श्रेणी 79,519 केवल उत्तीर्ण 179 पूरक (सप्लीमेंट्री) 30,599 RBSE 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट पूजा भादू - 99.50% श्रेया प्रजापति - 99.17% प्रियांशु शर्मा - 99.17% जयेश सोनी - 98.81% विकास वर्मा - 98.17% यशिता कुमावत - 97.83% खुशबू सोनी - 97.17% नागौर की पूजा भादू ने तीन विषयों में 100 नंबर हासिल किए हैं। कालवाड़ रोड, जयपुर की श्रेया प्रजापति ने 10वीं में अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। गोविंदगढ़, चौमूं स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा को 600 में से 595 में अंक मिले। विकास वर्मा को 10वीं में साइंस, सोशल साइंस, गणित और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। यशिता कुमावत जयपुर में पढ़ाई करती हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं। 98.81% अंक पाने वाले जयेश सोनी और 97.17% अंक पाने वाली खुशबू सोनी जुड़वा भाई-बहन हैं। बीकानेर के रहने वाले हैं। साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कैसे रहे नतीजे जबकि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 10,60,751 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्रों का पास प्रतिशत 92.64% और छात्राओं का 93.46% दर्ज किया गया था। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2,74,052 और छात्राओं की संख्या 2,71,171 रही थी। कुल मिलाकर परीक्षा परिणाम 93.3% रहा था। वहीं, प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं में कुल सफलता दर 82.54% रही थी। RBSE 10th Result 2025: प्रवेशिका परीक्षा में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.67% रहा। लड़कों का परिणाम 82.01% रहा, जबकि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.03% की सफलता दर हासिल की। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में कैसा रहा रिजल्ट वर्ग 2024 के आंकड़े 2025 के आंकड़े कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,60,751 10,94,186 परीक्षा में शामिल हुए 10,39,895 10,71,460 कुल पास प्रतिशत 93.03% 93.60%(+0.57%) लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% 93.16%(+0.52%) लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% 94.08%(+0.62%) फर्स्ट डिवीजन आई 5,45,653 5,46,370 सेकेंड डिवीजन आई 3,49,873 3,76,774 थर्ड डिवीजन आई 71,422 79,519 पास श्रेणी में रखे गए 444 179 सप्लीमेंट्री आई 27,797 30,599 पिछले साल 2024 में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा था, जिसमें इस बार थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2025 में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत मामूली बढ़त के साथ 93.60% दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्र और छात्राओं दोनों का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन फिर भी छात्राओं ने छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RBSE Result 2026: 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार, 2025 में 93.6% विद्यार्थी हुए थे सफल #CityStates #Ajmer #Rajasthan #SubahSamachar